परस साहु बालोद
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिभा दिलाने, खेती को लाभकारी बनाने और किसान परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि लागत कम करने की दिशा में काम कर रही है। राज्य सरकार किसानों की जरूरतों और समस्याओं को ध्यान में रखकर लगातार निर्णय ले रही है।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर के नेतृत्व में किसान मोर्चा जिला बालोद के अध्यक्ष सुरेन्द्र देशमुख एवं साथियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर गन्ना उत्पादक किसानों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया था तथा किसान मोर्चा के साथियों ने गन्ना खरीदी के दर में वृद्धि की मांग की थी, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए गन्ना खरीदी की दर में वृद्धि की हैl
छत्तीसगढ़ में गन्ने की खरीदी 355 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही थी, परंतु अब 425 रुपए प्रति क्विंटल के दर से खरीदी की जाएगी इस तरह प्रति क्विंटल 70 रुपये की बढ़ोतरी की गई है
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र देशमुख ने कहा की जिले में संचालित मां दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित करकाभाट जिला बालोद में शक्कर उत्पादन के लिए जिले के किसान अधिक से अधिक मात्रा में गन्ना का उत्पादन करेंगे और सरकार की इस महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण में सहभागी बन अपनी आर्थिक समृद्धि को प्राप्त करेंगे।गन्ना उत्पादन से फसल चक्र परिवर्तन परिवर्तन होने से भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी।
किसान मोर्चा जिला बालोद ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति कृतज्ञता एवं उनका आभार व्यक्त करती हैl जिन्होंने गन्ना खरीदी का मूल्य वृद्धि के साथ साथ, यह भी घोषणा किया कि 2025-26 में खरीदे गए गन्ना का भुगतान भी बढ़ी हुई दर के आधार पर किया जाएगा।
