Skip to main content

PATRIKA24x7

नशामुक्त युवा–विकसित भारत के संकल्प के साथ युवा संवाद मेले का आयोजन।

परस साहु बालोद

विधायक कुंवर सिंह निषाद सहित जनप्रतिनिधियों ने युवाओं को नशामुक्ति का दिया संदेश

गुण्डरदेही, 09 अक्टूबर। माता कर्मा कला वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय, गुण्डरदेही में राष्ट्रीय सेवा योजना जिला बालोद के संयुक्त तत्वावधान में गोद ग्राम खलारी में “नशामुक्त युवा–युवा संवाद मेला” के अंतर्गत जन-जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, नशामुक्ति शपथ, युवा संवाद स्टॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के लगभग 250 स्वयंसेवकों तथा 150 ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद रहे। इस अवसर पर जिला महामंत्री गुलशन भिवानी, मंडल अध्यक्ष नीतिश सोनकर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर सरपंच ग्राम पंचायत खलारी राजेश सोरी जी सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रचनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। नशामुक्त समाज का निर्माण जनभागीदारी और जागरूकता से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। जन-जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशामुक्ति का संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थित जनों ने नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली।

कार्यक्रम में जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. लीना साहू, अधिकारी आर.एन. साहू, सहायक कार्यक्रम अधिकारी के.एल. कुर्रे, कार्यक्रम अधिकारी घनश्याम साहू, रोशन साहू, रुद्र प्रताप साहू, डॉ. किरण साहू, डॉ. आशारानी दिल्लीवार, इंद्राणी, दीपिका, कुमकुम देवांगन सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, स्वयंसेवक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!