Skip to main content

PATRIKA24x7

*गुंडरदेही के ग्राम देवरी (क) में अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, सैकड़ों लोग पहुंचे थाना।*

परस साहु बालोद

*गुंडरदेही, बालोद।* विकासखंड गुंडरदेही के ग्राम देवरी (क) में अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सरपंच के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार को गुंडरदेही थाना पहुंचे और गांव में अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

ग्रामीणों ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि गांव में कथित रूप से अवैध शराब की बिक्री होने से सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है। शराब के नशे में आए दिन लड़ाई-झगड़े और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं, जिससे गांव में अशांति का माहौल बना हुआ है।

*महिलाओं और बच्चों ने जताई चिंता*

ग्रामीणों ने बताया कि शराबखोरी के कारण महिलाओं और बेटियों को घर से बाहर निकलने में परेशानी होती है। वहीं छोटे बच्चों और नाबालिगों तक शराब पहुंचने की आशंका से ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है।

थाना पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब बेचने वालों की पहचान कर जांच की जाए और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई कर गांव की शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए।

इस दौरान जितेन्द्र ठाकुर, खिलावन, खेमन, अर्जुन, कन्हैया लाल, मणिलाल, संतोष देशलहरा, गणेश्वरी कौशल, भगवती बाई, रामकली बाई, प्रेमीबाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!