Skip to main content

PATRIKA24x7

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ का लगातार,329 वॉं दिन स्वच्छता ,।पौधारोपण,जल संरक्षण,गाजर घास उन्मूलन, नशामुक्ति जागरूकता अभियान जारी*

परस साहू बालोद

हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर लगातार 1,329 वें दिन स्वच्छता, नशामुक्ति, पौधारोपण, गाजर घास उन्मूलन,जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर क्रमशः माता दाई पहुंच मार्ग ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी धमतरी, ग्राम अंजोरा दुर्ग,शिव पार्वती धाम बालोद, दुर्गा मंदिर सुरेगांव, शिव दुर्गा मंदिर सेक्टर 10 भिलाई,कपिश्वर मंदिर, भिलाई नगर में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम ने जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वयं साफ सफाई कर कचरे को उठाकर एवं गाजर घास उन्मूलन कर निर्धारित स्थान पर डंप करते हुए।

आसपास के लोगों को स्वच्छता, पौधारोपण, नशामुक्ति,गाजर घास उन्मूलन के लिए प्रेरित किया। ताकि हमारा हर कालोनी,गॉंव,कस्बा, महानगर,देश इन सभी स्थानों में निवासरत हर प्राणी स्वच्छ रहें,स्वस्थ रहें। ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी धमतरी में माता दाई पहुंच मार्ग के उबड़-खाबड़ रास्ते को लेबल किया गया एवं मार्ग के किनारे किनारे उगे खरपतवार,झाड़ी आदि की साफ-सफाई करने से मार्ग की चौड़ाई बढ़ गई।ताकि श्रद्धालु बेझिझक, बेख़ौफ़ होकर इस मार्ग पर आना जाना कर सकें।इसी प्रकार ग्राम अंजोरा दुर्ग में गाजर घास उन्मूलन कर कालोनी के रास्ते को सुगम बनाया।

इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या थनेश्वरी हरदेल,ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी प्रभारी दिनेश देशमुख,टीनल हरदेल,टिकेंद्र हरदेल बालोद से,भागीरथी सिन्हा,डेरहा देशमुख, लालजी देशमुख, , तोमेश्वर देशमुख,सागर देशमुख, नेमेश साहू,पुरन साहू, एकानंद देशमुख,भूपेंद्र साहू,नारायण यादव, आशनी साहू (सरपंच ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी)एवं नेमेश्वर साहू (सरपंच प्रतिनिधि) एंव अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!