Skip to main content

PATRIKA24x7

बालोद महाविद्यालय में योग एवं आत्मरक्षा दिवस का आयोजन, युवाओं को नशामुक्ति का दिलाया संकल्प।

परस साहू बालोद

भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत के अंतर्गत 16 अक्टूबर 2026 को योग एवं आत्म सुरक्षा दिवस के कार्यक्रम का आयोजन शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद के सभागार में किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं युवाओ के प्रेरण प्रेरणा स्रोत विवेकानंद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जे के खलखो एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो जी एन खरे, डॉ आर डी साहू ,प्रो एल के टंडन उपस्थित था

।संपूर्ण कार्यक्रम को तीन टेक्निकल सेशन में बांटा गया था। प्रथम टेक्निकल सेशन में सामूहिक योग का कार्यक्रम रखा गया जिसमें योगाचार्य पीलू राम साहू के द्वारा योग प्रोटोकॉल प्राणायाम ध्यान का अभ्यास एवं तनाव प्रबंधन पर विस्तृत परिचर्चा की गई।

द्वितीय टेक्निकल सेशन में आत्म सुरक्षा का प्रदर्शन किया गया इसमें सुरेश प्रसाद शांडिल्य (Self defence trainer) के द्वारा मार्शल आर्ट के माध्यम से आत्म सुरक्षा के बुनियादी तकनीक का प्रदर्शन एवं इसका सामूहिक अभ्यास किया गया।
तृतीय टेक्निकल सेशन में नशा मुक्ति पर इंडियन रेड क्रॉस समिति के जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप जैन के द्वारा छात्रों को नशा से संबंधित लत उसके दुष्परिणाम सामाजिक आर्थिक दुष्परिणाम इत्यादि विषयों पर छात्र-छात्राओं से विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति से संबंधित संकल्प का वचन कराया गया एवं नशा मुक्ति से संबंधित सेल्फी स्टैंड में बहुत ही उत्सुकता से छात्र छात्राओं के द्वारा सेल्फी ली गई। कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी प्रो जी एन खरे के आभार प्रदर्शन के के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!