Skip to main content

PATRIKA24x7

 दीपावाली पर्व के मद्दे नजर सभी चौक-चौराहों में लगाई जा रही यातायात व्यवस्था ड्यूटी।

परस साहू बालोद

 व्यस्तम सदर बाजार मार्ग में सुबह 10.30 बजे से रात्रि 08.30 बजे तक चारपहिया वाहन की नो एन्ट्री लागू की गयी है।

 अनाधिकृत तरीके से, नो पार्किंग में खड़ी करने पर की जा रही ई-चालान की कार्यवाही।

 निर्धारित स्थलों में पार्किंग करने, यातायात नियमों का पालन करने बालोद पुलिस की अपील।

पुलिस अधीक्षक बालोद किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन पर, चंन्द्रकांत गवर्ना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रुति सिंह के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद विनय एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक नवीन बोरकर के नेतृत्व में आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर बालोद शहर में यातायात व्यवस्था, बाजार व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। यातायात बालोद एवं सिटी कोतवाली बालोद द्वारा शहर में लगातार पेट्रोलिंग किया जा रहा है, सदर बाजार एवं व्यस्तम मार्ग में प्रवेश करने वाले सभी स्थानों में यातायात अधिकारी कर्मचारीयों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

पुर्व में दिनांक 04.11.2026 को यातायात कार्यालय बालोद में व्यापारी संघ/दुकानदारो की मीटिंग लिया गया था जिसमें बालोद शहर के वयस्तम मार्ग जैसे घड़ी चौक से सदर बाजार, बुधवारी बाजार एवं मधुचौक में मालवाहक वाहनों के प्रवेश समय प्रातः 10.30 बजे से रात्रि 08.30 बजे तक निषेध किया गया है। शहर के सी मार्ट, बाल मंदिर स्कूल, कन्या शाला स्कूल, पुराना नगर पालिका में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की पार्किंंग के रूप में चिन्हांकित किया गया है।

शहर के व्यस्तम मार्ग जैसे घड़ी चौक, क्लाडियस क्लीनिक के पास, गणेश पाव भाजी दुकान के पास, बुधवारी बजार, हलधर चौक, मधु चौक जयस्तंभ चौक में यातायात अधिकारी कर्मचारीयों की ड्यूटी लगाई जा रही है। सदर बाजार क्षेत्र में चारपहिया वाहन के प्रवेश को निषेध किया गया है एवं अवैधनिक रूप से नो पर्किंग में खड़ी करने वाले वाहनों पर लगातार ई-चालान की कार्यवाही भी किया जा रहा है।

पुलिस जिला प्रशासन बालोद द्वारा अपील किया गया कि वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही अपने वाहनांे की पार्किंग करें एवं व्यापारीयों/दुकानदारांे के द्वारा अपने दुकानोें के सामने अनाधिकृत रूप से सामान फैलाकर व्यवसाय नहीं करंे साथ ही अपने दुकानो के सामने पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह रखे। यातायात नियमों का पालन करे, व्यवस्थित रूप से वाहनों की पार्किंग करें, तेज गति से वाहन न चलावंे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!