Skip to main content

PATRIKA24x7

विष्णु की पाती पाकर ग्राम कोहंगाटोला की मालती सहित अन्य महिलाएं हुई उत्साहित एवं गौरवान्वित।

परस साहू

गुण्डरदेही।

मुख्यमंत्री का संदेश हम सभी महिलाओं के लिए काफी प्रेरणादायी: मालती सोनकर।

छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश “विष्णु की पाती” भेजा गया है। जिसे पाकर बालोद जिले के ग्राम कोहंगाटोला की महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर की है। मालती सोनकर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा भेजी गई ’विष्णु की पाती’ को पाकर काफी उत्साहित और गौरवान्वित नजर आई। मालती ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हमें संदेश भेजना हम सभी महिलाओं के लिए बहुत ही प्रेरणादाई और गौरव की बात है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सन्देश ’विष्णु की पाती’ हम सभी महिलाओं को प्राप्त हुई है, जिसे पढ़कर हमें बहुत ही आत्मीयता और गौरव की अनुभूति हुई। उसने बताया कि हम सभी महिलाएं महतारी वंदन योजना के साथ ही सरकार की अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित हो रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि महतारी वंदन योजना आने के बाद से हमें आवश्यक कार्यों से कहीं भी आने-जाने तथा छोटे-छोटे कार्यों के लिए पैसों की कमी नहीं होती, किसी से हमें पैसे मांगने भी नहीं पड़ते, इससे हम अपने छोटे छोटे जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने हम महिलाओं के लिए इतनी अच्छी एवं दूरदर्शी योजना लाई है। जिससे हमें बहुत ज्यादा गौरव और सम्मान मिल रहा है। मालती सोनकर सहित अन्य महिलाओं ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना का बेहतर संचालन करने तथा छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!