PATRIKA24x7

गुंडरदेही में आयोजित हुआ महतारी वंदन सम्मेलन, महतारी वंदन की राशि से सशक्त हो रही महिलाएं।

परस साहू

गुण्डरदेही।

*गुंडरदेही :-* छत्तीसगढ़ में साय सरकार के एक साल पूरे होने पर जनादेश परब के नाम से महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा सम्मेलन किया गया। इस सम्मेलन का नाम महतारी वंदन सम्मेलन रखा गया जिसमें सम्मेलन में महतारी वंदन योजना की सफलता का जश्न मनाया गया। गुंडरदेही नगर पंचायत के सांस्कृतिक भवन में आयोजित सम्मेलन में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष रानू सोनकर, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, नीतीश यादव, नरेश यदु, प्रमोद जैन विश्वास गुप्ता शामिल हुए।

नगर पंचायत अध्यक्ष रानू सोनकर ने महतारी वंदन योजना के फायदे गिनाए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है।

जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर माह महिलाओं को एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे उनके जीवन में आर्थिक मजबूती आई है। यह योजना महिलाओं के पोषण,स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करती है। महिलाओं से मेरी अपील है कि वे इस पैसे का उपयोग अपने स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा, सामाजिक, धार्मिक कार्यों जैसी आवश्यकताओं पर करें। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मदद मिल रही है।

महिलाओं के सम्मान का बीड़ा भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय की सरकार ने उठाया है। अब माताएं आत्मनिर्भर और अधिक सशक्त होंगी जिससे हमारे प्रदेश की विकास की भागीदारी में महिलाओ का योगदान अधिक सुनिश्चित हो सकेगा। महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है,महिलाएं इस योजना के जरिए आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं उनके जीवन में नए अवसर आए हैं। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने आई महिलाओं ने कहा कि हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलने से जीवन में खुशियां हैं। महतारी वंदन सम्मेलन में महिलाओं को कई तरह की जानकारियां दी गई,उन्हें जीवन में सशक्त बनाने वाली योजनाओं के बारे में बताया गया।

इस आयोजन में शामिल होने वाली महिलाओं का कहना था कि साय सरकार महिलाओं के हितों में कई सारे काम कर रही है उन्हें महतारी वंदन सम्मेलन में शामिल होने के बाद से सम्मान की अनुभूति हो रही है। उक्त कार्यक्रम में एसडीएम प्रतिमा ठाकरे,परियोजना अधिकारी खिलेश्वरी नाग सहित अधिकारी कर्मचारियों व लाभार्थी महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!