गुण्डरदेही।
थाना अर्जुन्दा पुलिस एवं यातायात पुलिस बालोद द्वारा थाना अर्जुन्दा क्षेत्रांतर्गत ग्रामों के मंडाई मेला में यातायात रथ संचालित कर यातायात चिन्हो के बारे में अवगत कराकर यातायात नियमों को पालन करने के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया।
ग्राम डुण्डेरा के मंडाई में ग्रामीणों को यातायात रथ के माध्यम से गुड सेमेरिटन एक मानव सेवा (सडक सुरक्षा-जीवर रक्षा ) के बारे में जानकारी दी गई।
——00—–
गुण्डरदेही // वर्तमान समय में बढती हुई सडक दुर्घटना से आमजनों के जान माल की हानि बढती जा रही है जिसे छत्तीसगढ पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन से यातायात रथ तैयार कर लोगों के बीच जाकर यातायात नियमों के बारे में जानकारी प्रदाय की जा रही है। ताकि लोगों को सडक दुर्घटना से ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित किया जा सके।
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही देवांश राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा एवं टीम द्वारा यातायात पुलिस बालोद के साथ मिलकर ग्राम डुण्डेरा मंडाई मेला में यातायात रथ संचालित कर यातायात नियमों को पालन करने एवं यातायात सुरक्षा चिन्हो के बारे में अवगत कराकर जागरूकता अभियान चलाया गया। तथा ग्राम डुण्डेरा के मंडाई में ग्रामीणों को यातायात रथ के माध्यम से गुड सेमेरिटन एक मानव सेवा (सडक सुरक्षा-जीवर रक्षा ) के बारे में जानकारी दी गई।