PATRIKA24x7

शा .उच्च.मा. वि. कलंगपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थीयों का सात दिवसीय शिविर।

परस साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही ग्राम मुंदेरा में आयोजित किया गया है शिविर के तीसरे दिन में परियोजना कार्य के अंतर्गत स्कूल प्रांगण की साफ सफाई सोखता रिपेयरिंग निस्तारित तालाब के महिला घाट, पुरुष घाट के आस पास की सफाई किया गया … सार्वजनिक शौचालय के आस पास परिसर की सफाई सरपंच कमलेश साहू ग्राम पंचायत मुंदेरा के मार्गदर्शन में किया गया।

तृतीय दिवस के दूसरे पहर बौद्धिक परिचर्चा में संजय शुक्ला सर कार्यक्रम अधिकारी गुण्डरदेही ,उमाशंकर साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ अर्जुंदा ,पंकज चौधरी प्रदेश युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ बच्चों के करियर गाइडलाइन ,संस्कार ,अनुशासन ,जीवन के उद्देश्य ,लक्ष्य निर्धारण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत संपूर्ण जानकारी दी गई जिसका बच्चों ने काफी सराहना की और शिविर को जीवन के लिए काफी अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम अधिकारी आर. एन . साहू, टी. सी. मण्डावी , व्याख्याता के एल कुर्रे शिक्षक के मार्गदर्शन में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!