Skip to main content

PATRIKA24x7

भाठागांव (आर) में तीन दिवसीय मकर संक्रांति मेला महोत्सव, मानसगान सम्मेलन।

परस साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही विगत 35 वर्षों से ग्राम भाठागांव(आर) में मकर संक्रांति के अवसर पर सूर्य उपासक सिद्ध पुरूष बाबा लच्छन जी महाराज के समाधि स्थल में मकर संक्रांति मेला महोत्सव, मानसगान सम्मेलन एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोज भंडारा का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी 12, 13 एवं 14 जनवरी को उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है साथ ही रात्रिकालीन कार्यक्रम 13 जनवरी दिन सोमवार को सांस्कृतिक लोक कला मंच रंग लहर खल्लारी (बालोद) एवं 14 जनवरी दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़ का ख्याति प्राप्त छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक संस्था रंग झरोखा (भिलाई) का प्रोग्राम आयोजित किया गया है।

उक्त बातों का समिति के अध्यक्ष रवि तिवारी, सचिव रमीज़ रज़ा के द्वारा जानकारी दी गई एवं अंचल के नागरिकों से उक्त कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!