PATRIKA24x7

6 अप्रैल की स्थापना दिवस हेतु भाजपा मंडल गुंडरदेही की बैठक संपन्न।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय गुंडरदेही में संपन्न हुईं। राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा की स्थापना दिवस 6 अप्रैल पर बुथ में मनाने एवं हर घर झंडा लगाने के लिए आह्वाहन किये हैं। बैठक भारत माता , डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र में पूजा अर्चना कर बैठक प्रारम्भ किये।

बैठक को प्रथम उद्बोधन दिए मण्डल अध्यक्ष युवराज मार्कण्डेय ने कहा आप सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत है। जो पार्टी द्वारा दिशानिर्देश आया है उसके अनुसार कार्यक्रम सम्पन्न करना है पार्टी की स्थापना दिवस जरूर अपने बूथ में मनाए।

जिला द्वारा बैठक प्रभारी ठाकुर राम चंद्रकार ने प्रदेश एवं जिला द्वारा कार्यक्रम आये है उन्हें पूर्ण करने के लिए कहा 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनना है , 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती मनाना है एवम विभिन्न पार्टी के कार्य को करने हेतू कार्यकर्तओं को आह्वान किये।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर ने भी पार्टी के कार्य को निष्ठा पूर्वक करने एवं सभी को स्थापना दिवस मनाने के लिए कहा।

जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेस्वरी ने भी अपना विचार रखी साथ मे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने भी बैठक को संबोधित किया।

संचालन मण्डल महामंत्री सौरभ चोपड़ा ने किया। जो सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से निवेदन कर कहा पार्टी स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ता अपनेअपने घर पर कमल फूल का झण्डा लगाने हेतु सभी से निवेदन किया एवं सभी कार्य को बुथ स्तर पर सम्पन्न करें।

बैठक में मुख्य रूप से जिला भाजपा के उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्रकार , मण्डल अध्यक्ष युवराज मारकंडे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन,नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर ,मण्डल महामंत्री अमित सौरभ चोपड़ा , मण्डल उपाध्यक्ष एवम पार्षद हरीश निषाद ,जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेस्वरी ,विनोद चंद्रकार ,दिलीप कुल्हाड़े, भीखा राम साहू, नेतराम साहू, लवण साहू,मुकेश साहू,मोपन्द्र साहू, ,मण्डल कोसाध्यक नविता साहू ,पार्षद पूजा बिझेकर , सैल महोबिया, सेवक महिपाल, रोम लाल यादव, मदन साहू , ,भुसन साहू , सरपंच किलेपार डिलेस्वर साहू ,छगन सोनकर , सरपंच मासुल दीपक साहू ,भरत साहू ,कादिर मंसूरी ,रवि देवांगन, डॉ लक्मी कांत साहू ,राजेश चंद्रकार, तेज राम साहू ,सनद साहू,मनोज बिझेकर, पृथ्वी साहू एवम भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!