Skip to main content

PATRIKA24x7

स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर अर्जुंदा भाजपा मंडल की बैठक संपन्न।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*अर्जुंदा -* पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को बड़े स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाए जाने की योजना बनाई गई है।इस कार्यक्रम को मंडल एवं बूथ स्तर तक सफलता पूर्वक आयोजित किए जाने के लिए भाजपा मंडल अर्जुंदा की बैठक राधा कृष्ण मंगलम भवन अर्जुंदा में संपन्न हुई ।जहां कार्यकर्ताओं को इन कार्यक्रमों की जानकारी एवं बूथ तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो सके इस हेतू आयोजित बैठक में जिला भाजपा की तरफ से वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी यादव प्रभारी के रूप में मौजूद रहे। साथ ही साथ

उक्त बैठक में जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु,पूर्व जनपद अध्यक्ष सालिक राम देशमुख,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन मौजूद रहे।

सर्वप्रथम भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता ने स्वागत भाषण देते हुए 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक होने वाले विभिन्न आयोजनों जो जिला द्वारा हमे निर्देश प्राप्त हुआ है। उन सभी कार्यक्रमों को तय समय पर समन्वय बनाकर हम सब बहुत ही उत्साह पूर्वक ढंग से संपन्न करेंगे।आप सब का कार्य भाजपा मंडल अर्जुंदा को जिला में एक सफल मंडल के रूप में पहचान मिले इसके लिए हम सब कृतसंकल्पित होकर कार्य करेंगे।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक देशमुख ने मंडलों के विभाजन के बाद संगठन के प्रथम बैठक में उपस्थिति को देखकर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुवे मंडल के एक नए युग की शुरुआत बताई।

जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को ईमानदारी और निष्ठा से जिस तरीके से हम अपना जन्मदिन मनाते हैं। वैसे ही भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हम सब मनाए एवं हमारी पहचान जो भारतीय जनता पार्टी से है। हम अपनी इस पहचान को पार्टी के किसी फैसले की विपक्ष जाकर धूमिल ना करें। पार्टी की नजर हर एक कार्यकर्ता के हर एक कार्य पर रहती है इसलिए हम सब पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट रहकर कार्य करते हुए 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पार्टी द्वारा मिले निर्देशों का अक्षर से पालन करते हुए अपना प्रयास करे।

बैठक प्रभारी अश्विनी यादव ने पार्टी द्वारा निर्देशित समस्त कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार कर बूथ स्तर तक कैसे भारतीय जनता पार्टी के इस योजना को पहुंचाया जाए इस पर विचार करते हुए कहा की हम सब मिलकर बहुत ही अच्छे तरीके से भाजपा की स्थापना दिवस के साथ-साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को हर्षोउल्लास के साथ मनाएं।और आने वाले समय में प्रत्येक बूथ तक आने वाले कार्यक्रमों निर्देशों को निर्देशानुसार समयसीमा में संपन्न करवाए। बैठक का आभार लेखनारायण तिवारी एवं संचालन पंकज चौधरी ने किया।

इस अवसर पर रितेश देवांगन प्रदीप साहू रविंद्र नाथ साहू देवेंद्र साहू चेमन सिंह रोशन अमृत सुनील बेलचंदन युगल बोरकर , नेम बाई साहू,भारती साहू, हरीश साहू बृजेश सोनी निरंजन साहू, चंद्रहास देवांगन विनोद सिन्हा, रमेश सोनी, जितेन साहू, गुमान यादव, सावित्री साहू ख़ोमन चंद्राकर, उमेश देवांगन, देवेंद्र साहू ,शिव देवांगन ,धर्म साहू ,कृपाल सिंह योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र देवांगन, विश्वजीत तिवारी पालेश्वर देशमुख, सोहन पटेल, संतराम पटेल, होमलाल साहू ,धनंजय देशमुख, पारख साहू योगेंद्र देशमुख ,बाबा देशमुख, सुखदेव देवांगन, चंद्र कुमार यादव, ईश्वर साहू , चिमन हिरवानी, भुनेश्वर साहू ,अनिल सोनी, रोशन यादव चंद्रहास देवांगन, धरम साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!