Skip to main content

PATRIKA24x7

निकुम आएंगे प्रदीप मिश्रा, तैयारी जोरों पर ग्राम निकुम सहित अंचल के गांव गांव से सभी का सहयोग व आशीर्वाद मिल रहा — पूर्व जनपद सदस्य रूपेश देशमुख।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही शिव महापुराण समिति एवं समस्त ग्रामवासी निकुम के तत्वाधान में आगामी 19 जून से 23 जून तक पांच दिवसी शिव महापुराण की कथा स्व. पुकेश्वर सिंह भारती कॉलेज निकुम के विशाल मैदान में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले के श्रीमुख से कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 तक होगी, जिसमें लाखों भक्त कथा पंडाल में पहुंचेंगे गौर हो कि निकुम से दुर्ग भिलाई 30  किलोमीटर दूर है, वही समीपस्थ जिला बालोद, राजनांदगांव जिले नजदीक होने के बड़ी संख्या में श्रोता पहुंचेंगे।

वही मौके पर दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर, कथा पंडाल स्थल पर पहुंच कर व्यास पीठ यजमान स्थल वीवीआईपी व्यवस्था हेली पैड व श्रद्धालु कथा पंडाल , तालाब स्वास्थ्य, फायर ब्रिगेड, लोक निर्माण विभाग से तत्काल मीटिंग कर व्यवस्था दुरुस्त। 

बिजली पानी शौचालय निस्तार तालाब महाराज के रहने की व्यवस्था रेस्ट हाउस निकुम में निरीक्षण सहित पुलिस के साथ ग्रामीण व् वॉलिंटियर्स का भी सहयोग मांगा वही संयोजक रूपेश देशमुख ने बताया की तकरीबन 2 लाख श्रोता वाटर फ्रूप पांडाल कथा श्रवण 19 जून से 23 जून तक निकुम में बहेगी शिवभक्ति की गंगा करेंगे।  ग्राम निकुम सहित अंचल के गांव गांव से सभी का सहयोग व आशीर्वाद मिल रहा है सभी मिल कर धर्म कार्य में सहयोग कर रहे है अंडा थाना प्रभारी भानु प्रताप साव ने बताया कि सोसाइटी ग्राउंड में दो हेलीड ग्राउंड बनेंगे, चप्पे चप्पे पर जिला पुलिस बल अंडा पुलिस तैनात रहेगी अंडा पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है वहीं पुलगांव चौक से अंजोरा थनौद, कोनारी से निकुम, अंडा निकुम गोडेला से निकुम आयेगी,

शिव पुराण समिति संयोजक व पूर्व जनपद सदस्य रुपेश देशमुख ने बताया कि 18 जून शाम 4 बजे मिश्रा जी निकुम पहुंचेंगे वही मां शीतला मंदिर निकुम से सिद्ध पीठ दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर निकुम से होते हुए कथा स्थल पर महिलाएं हजारों की संख्या में पीली साड़ी पहनकर जाकर भगवान भोलेनाथ की सामूहिक महा आरती शाम को करेंगे जिसकी रुप रेखा बनाकर तैयारी चल रही हैं कथा में कई वीवीआईपी आएंगे जिसकी तैयारी चल रही है, वही भोजन भंडारा भी रहेगा मौके पर दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सभी विभागों की बैठक लेकर कार्य करने की निर्देश दिए हैं, इस अवसर पर शिव पुराण समिति के सदस्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंद कुमार साहू, ललित महतेल, देवेंद्र देशमुख, प्रमोद चौधरी कुलेश्वर साहू मनीष बेलचंदन, दीपक साहू सहित बड़ी संख्या में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!