PATRIKA24x7

डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिरि बापू के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का किया श्रवण।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*”शिव भक्ति की महिमा अपरंपार, शिव तत्व के रहस्यों में छिपा जीवन का सार”*

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली में अंतर्राष्ट्रीय शिव कथा वाचक गिरि बापू जी से लिया आशीर्वाद*

मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली आदर्श कृषि उपज मंडी मैदान में अंतर्राष्ट्रीय शिव कथा वाचक गिरि बापू के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। साव कथा पश्चात शिव आरती में शामिल हुए एवं व्यासपीठ में विराजमान गिरि बापू जी से आशीर्वाद लिया।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, गिरि बापू के श्रीमुख से शिव भक्ति की महिमा, शिव तत्व के रहस्यों और जीवन के सार को आत्मसात करने का अवसर प्राप्त हुआ। हर एक प्रसंग में शिव तत्व के दिव्य प्रकाश का अनुभव किया।

साव ने श्रद्धालुओं से कहा कि, शिव महापुराण कथा श्रवण करने का सौभाग्य हम सबको मिला है। मुंगेली की इस पावन धरा में भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशवानी के प्रयास से महाराज गिरि बापू का आगमन हुआ है। उनके पूज्य पिता स्व रामेश्वर प्रसाद केशरवानी जी के स्मृति में यह दिव्य कथा का आयोजन हो रहा है। इस शुभ कार्य के लिए केशरवानी परिवार को अवश्य पुण्य लाभ मिलेगा, शिव शंभू अपने भक्तों पर कृपा बरसाती है।
…… ……..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!