गुण्डरदेही।
आज बालोद जिले से कलेक्टर, आदित्य टंडन जिला अध्यक्ष जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया। टंडन जी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर सभी आम लोगों को लाभान्वित करना है। जिले में विभिन्न मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा गया।![]()
![]()
![]()
जिले में किसानों को लगातार खाद-बीज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसके लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके।
वर्षा ऋतु को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए उचित व्यवस्था की जाए, साथ ही जिले में सड़क पुलिया की मरम्मत एवं जल संरक्षण के लिए स्टॉप डैम का निर्माण किया जाए।
शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी स्कूलों में जंजर भवनों का चयन कर उनकी मरम्मत की जाए।
एक पेड़ माँ अभियान के तहत वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए सभी ग्राम पंचायतों के माध्यम से वन औषधीय फलदार पौधों का वितरण किया जाए।
खासकर बरसात के मौसम में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलती हैं, इसलिए इसको ध्यान में रखते हुए जिले में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की व्यवस्था की जाए। स्वास्थ्य विभाग में आरोग्य मंदिर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अंशकालिक योग शिक्षक की भर्ती की गई थी, इसलिए योग्यता डिग्री डिप्लोमा फोल्डर का विज्ञापन के माध्यम से प्रकाशन कराया जाए तथा पुनः भर्ती प्रक्रिया की जाए। जिसमें संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

