PATRIKA24x7

मेढकी में ग्राम विकास समिति का हुआ गठन,,, बालक साहू संरक्षक तो कमलेश श्रीवास्तव बने अध्यक्ष।

 

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद।जिला मुख्यालय से 2 किमी दूरी पर स्थित ग्राम मेढ़की में रविवार को समस्त ग्रामवासियों का संयुक्त बैठक आयोजित किया गया।

उक्त बैठक में ग्रामवासियों के द्वारा ग्राम विकास समिति का गठन किया गया । जिसमें ग्राम विकास समिति में 11 पदाधिकारियों का चयन किया गया। समिति में संरक्षक बालक साहू, अध्यक्ष के रूप में कमलेश श्रीवास्तव को चुना गया। इसी तरह उपाध्यक्ष अब्रेश हिरवानी,सचिव मनोहर साहू,कोषाध्यक्ष दिनेश गजपाल,कार्यकारणी सदस्यों में टहल साहू,हेमंत साहू,लक्ष्मीनारायण साहू,पदुम हिरवानी,कामेंद्र श्रीवास्तव,अमोल साहू को सर्वसम्मति से चुना गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने पदाधिकारियों को गुलाल लगाकर स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। बैठक में ग्रामीणों ने गांव से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा किया गया। ग्राम विकास समिति का गठन गांव के विकास के लिए किया गया है। ग्राम में व्याप्त असुविधा,अन्याय,अव्यवस्था,सामान्य अपराध नशामुक्ति,नागरिक,सुख सुविधा,को ध्यान में रखते हुए ग्राम विकास समिति का गठन करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

ग्राम विकास समिति का गठन गांव के विकास के लिए किया जाता है। इसकी जिम्मेदारी में गांव के विकास से संबंधित योजनाएं बनाना, उन्हें लागू करना और निगरानी करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, समिति गांव के लोगों को सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान करती है और उनका लाभ उठाने में मदद करती है।बैठक में प्रमुख रूप से ग्राम पटेल होरी लाल गजपाल,धनराज गजपाल,दिनेश गजपाल, भूखन लाल श्रीवास्तव, परस साहू,नारायण साहू,देवेंद्र साहू,विक्की भरद्वाज,कुलेश्वर साहू,ईश्वर साहू,गिरधारी साहू,जगदीश साहू,श्यामलाल साहू सहित बड़ी सख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!