Skip to main content

PATRIKA24x7

नेशनल फुटबाॅल खिलाड़ी किरण पिस्दा का जिला प्रशासन बालोद ने किया सम्मान अपर कलेक्टर ने शाॅल व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर दी बधाई व शुभकामनाएं।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

खेल प्रतिभा से बालोद जिले सहित राज्य व देश का नाम रोशन करने वाली नेशनल फुटबाॅल खिलाड़ी किरण पिस्दा का आज जिला प्रशासन बालोद द्वारा सम्मान किया गया। अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में किरण पिस्दा को प्रतीक चिन्ह व शाॅल प्रदान कर सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला स्तरीय सभी अधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए तालियों के माध्यम से बधाई दी। डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर ने बताया कि भारतीय महिला फुटबाॅल टीम ने हाल ही में एएफसी एशियन कप के लिए क्वालिफाई किया है।

उक्त टीम में बालोद जिले की किरण पिस्दा भी शामिल है।  किरण पिस्दा के पिता महेश पिस्दा जिला कार्यालय बालोद में सहायक अधीक्षक के पद में पदस्थ हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!