PATRIKA24x7

शासकीय सोसायटी में पर्याप्त मात्रा यूरिया डीएपी खाद उपलब्ध कराएं सरकार – शिव सेना।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*266 रूपया का यूरिया 500 और 1350 रूपए बोरी डीएपी 2000 में बिक रहा है बजार में*
बालोद_ शिव सेना छत्तीसगढ़ प्रदेश ईकाई किसानों की समास्या को लेकर गंभीर है और पूर्व में भी सरकार जब बारदाना नहीं है कारण बता कर धान खरीदी बंद कर दी गई थी। तब शिव सेना द्वारा किसान मोर्चा निकाल कर पुरे प्रदेश भर में प्रदर्शन किया गया था तब सरकार को निर्णय लेना पड़ा और किसानों का धान किसानों के ही बरदाना में खरीदी करने मजबूर होना पड़ा आज फिर किसान खाद को लेकर संकट में है।

शिव सेना कामगार सेना प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव ने कहा की प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है बारिश के रुकते ही किसानों यूरिया डीएपी पोटास जैसे अन्य खाद की आवश्यकता पड़ेगी। लेकिन ये बढ़ी दुर्भाग्य की बात है की प्रदेश के शासकीय सोसायटी में पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं है जबकि प्रदेश के किसान शासकीय सोसायटी पर ही आश्रित है किसानों का धान बोआई का कार्य जब से शुरू हुआ तब से शिव सेना द्वारा खाद बीज को लेकर गंभीर है और जून माह ही ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन अधिकांश जगहों पर गंभीरता से नहीं लिया गया।

*किसानों को लूटने वाले को न दें राजनीति संरक्षण*
शिव सेना पदाधिकारियों ने कहा कि 266 रुपए का यूरिया 500 एवं 1350 रूपय का डीएपी 2000 रूपए प्रति बोरी बजार में बिक रहा है और किसान के हितैषी बताने वाले राजनीति संरक्षण दे रहे इसीलिए कार्यवाही करने वाले अधिकारी शिकायत करने वाले से पूछते हैं। कौन बेच रहा है, व्यापारी तो बिल दे ही नहीं रहे शिव सेना ने मांग की है खाद की कालाबाजारी रोकने अधिकारी किसान बन कर व्यापारी के पास जाएं।

*गोदाम की जांच हो किसके पास कितना स्टाक*
शिव सेना पदाधिकारियों ने शासन से मार्ग की अधिकारीयो की टीम बने और किस दुकानदार के पास कितना खाद है जांच और अवैध भंडारण गोदाम में छापा मारकर किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दाम में खाद उपलब्ध कराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!