गुण्डरदेही।
छत्तीसगढ़ शासन के योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिंह ने आज दर्शन इलेक्ट्रिकल्स दुकान का शुभारंभ किया और उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके बाद पैरी विमल वैदिक आश्रम में गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मोहलाई कबीर आश्रम में गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में शामिल हुए और वहां पर आए हुए लोगों को मार्गदर्शन दिया
उन्हें उन्होंने कहा कि योग का काम जोड़ना है और जिस प्रकार छत्तीसगढ़ शासन ने मुझे यह दायित्व दिया है उसका निर्वहन करके मैं जोड़ने का काम कर रहा हूं उसके बाद गुण्डरदेही के मानव कल्याण आश्रम में गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का उत्सव सनातन धर्मावलंबियों के लिए आस्था का बड़ा पर्व है गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती मैं अपने सभी गुरुओं को सादर नमन करता हूं । सभी जगह पर संस्था प्रमुख ,सदस्य गण, संत और गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाने के लिए आए हुए लोग शामिल हुए।
गुंडरदेही के मानव कल्याण आश्रम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अस्तित्व दर्शन सार्वभौम व्यवस्था की जानकारी और सत्संग ज्ञान को साझा करने के लिए दो दिवसीय आवासीय शिविर का भी आयोजन किया गया था इस शिविर के प्रबोधन के लिए अनेक संत महात्मा प्रबोधक साध्वी समाज जिज्ञासु जन पधारे हैं इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, पूर्व विधायक राजेंद्र राय सीताराम साहू , केशव साहू ,पूर्व जनपद सदस्य भानुमति साहू , पवन साहू , लेख चंद साहिब , सावंत राम साहू की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

