PATRIKA24x7

धरती आबा जनभागीदारी अभियान धरती आबा जनभागीदारी अभियान अंतर्गत ग्राम नारागांव एवं धुर्वाटोला में लाभ संतृप्ति शिविर का किया गया आयोजन हितग्राहियों हुए योजनाओं से लाभान्वित 11 जुलाई को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पोड़ में आयोजित होगा शिविर।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

केन्द्र सरकार के द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में सेवाओं और अन्य बुनियादी ढाँचों को परिपूर्णता प्रदान करने तथा उनके व्यक्तिगत अधिकारों से परिपूर्ण करने के उद्देश्य से जिले में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम नारागांव एवं डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम धुर्वाटोला में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविरों में आदिवासी वर्ग के हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभन्वित किया गया।

आज आयोजित शिविर में आदिवासी वर्ग के हितग्राहियों को नया आयुष्मान कार्ड, की सौगात मिलने के अलावा इन वर्गों के हितग्राहियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

उल्लेखनीय है कि डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम धुर्वाटोला में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 20 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इसके अलावा शिविर में पहुँचे लोगों का सिकलिन टेस्ट करने के अलावा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा गुरूर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजन हेतु जारी की गई तिथि के अनुसार 11 जुलाई को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पोड़ में शिविर का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!