PATRIKA24x7

शासकीय हाई स्कूल उतई व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरई में गुरुपूर्णिमा पर्व धूम धाम से मनाई गई। …

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने गुरु पूर्णिमा पर्व की दी हार्दिक शुभकामनाएं*….

शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला उतई व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरई में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उपस्थित गुरुजनों को नमन कर उनका सम्मान किया। साथ ही इस अवसर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले खेल क्षेत्र में खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए खेल प्रशिक्षक मोतीलाल साहू अनुशासन एवं शिक्षा व्यवस्था के क्षेत्र को बेहतर कार्य करने के लिए पुरई से प्राचार्य सीमा दवे एवं पढ़ाई एवं अनुशासन बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने पर मंचान्दूर से प्रधान पाठक पूर्णिमा साहू का सम्मान कर उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।इनके द्वारा प्रशिक्षित सैकड़ो बच्चे आज विभिन्न जगहों पर कार्यरत हैं।

*साथ ही एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत शाला परिसर में वृक्षारोपण किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया*
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि हमारे यहां कुल गुरू परंपरा सदियों से चली आ रही है और अपनी संस्कृति शिक्षा व जीवन शैली के आधार पर भारत दुनिया का सदैव नेतृत्व करता है।

आगे चंद्राकर ने गुरु पूर्णिमा पर्व के महत्व को बताया गुरु को महत्व देने के लिए ही महान गुरु वेद व्यासजी की जयंती पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन भगवान शिव द्वारा अपने शिष्यों को ज्ञान दिया गया था। इस दिन कई महान गुरुओं का जन्म भी हुआ था और बहुतों को ज्ञान की प्राप्ति भी हुई थी। इसी दिन गौतम बुद्ध ने धर्मचक्र प्रवर्तन किया था।

आषाढ़ माह की पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया जाता है। यह पर्व जून से जुलाई के बीच में आता है। इस पर्व को हिन्दू ही नहीं बल्कि जैन, बौद्ध और सिख धर्म के लोग भी मनाते हैं।आप सभी को गुरुपूर्णिमा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर , उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू ,जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू शिवनारायण देशमुख, पार्षद सोनू राजपूत, लक्ष्मी नारायण साहू, खूबी राम साहू,संगीत रजक, अनिता गढ़े, लता सोनवानी, सुनीता चंद्राकर, विजयलक्ष्मी साहू,शिव ठाकुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, .प्रवीण यदु,करगाडीह सरपंच करण सेन,नरेंद्र साहू,रूपेश पारख,ओपी चंद्राकर,विमला कामड़े, सरपंच डोमार साहू,सुखित यादव, छविलाल साहू,प्रशांत सिंह ठाकुर,

लोकनाथ साहू,,प्राचार्य उतई चंद्रकिरण साहू, प्राचार्य सीमा दवे, व्याख्यता पुरषोत्तम देवांगन, साधना अग्रवाल, एल आर साहू,जी एल साहू,आर के बार्ले, संगीता राय चौधरी, धर्मावती वर्मा,किरण शर्मा नमिता बसंत ओम लता साहू ,शिखारानी साहू,ईश्वरलाल सोनबेर, अंजना चंद्राकर, संतोष साहू,मोतीलाल साहू, मुकेश,पीयूष ,प्रकाश,इंद्रेश देशमुख, सुनीता श्रीवास्तव, तृप्ति कश्यप, स्मृति गणवीर, भुवनेश्वरी चंद्राकर, अनीता परखें, पूर्णिमा देवांगन, मधुमिता साहू ,वंदना, पूर्णिमा, ममता, सीमा सोनी, रोहित सिंह, नवनीत ठाकुर, सत्यवती टंडन व समस्त शिक्षक गण, छात्र- छात्रा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!