PATRIKA24x7

थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में अवैध शराब के साथ 02 शराब कोचिया गिरफ्तार।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद विवरण -पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर एव नगर पुलिस अधीक्षक महोदय अटल नगर के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल गोबरा नवापारा के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु एवं अवैध शराब बिक्री संचालित करने वालो पर लगाम लगाने कि नियत से छांटा मोड चौक नवापारा के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा एक सफेद रंग के चुमडी़ के थैला में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु ले जाने साधन का इंतजार कर रहे है।

कि मुखबीर सूचना पर हमराह स्टाप व गवाहान के रेड कार्यवाही के दौरान अवैध शराब बिक्री संचालित करते दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, पूछताछ में अपना नाम कुलदीप खंडेलवाल एंव योगेंद्र निर्मलकर निवासी ग्राम तामासिवनी का होना बताया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से एक सफेद रंग की चुमडी़ में 40 पौवा (7.2 लीटर) यूनिक मदिरा मसाला शराब सील बंद किमती 4000 / रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 289/25 धारा- 34 (2) आबकारी एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर रिमाण्ड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. कुलदीप खंडेलवाल पिता अमर दास खंडेलवाल उम्र 24 साल (02)- योगेंद्र निर्मलकर पिता आनंद राम निर्मलकर उम्र 35 साल साकिनान- तामासिवनी थाना आरंग जिला रायपुर*

*कार्यवाही में थाना गोबरा नवापारा से सउनि हेमंत यादव ,आरक्षक 2554 कशान रजा, आरक्षक 467 हुलास साहू, एवं पेट्रोलिंग स्टाफ की अहम भूमिका रही*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!