गुण्डरदेही।
जिला सतनामी समाज बालोद जिला मुख्यालय भवन में बैठक आहूत किया गया जिसमें11अगस्त को ममतामयी मिनीमाता की 53 वी पुण्यतिथि मनाने एवम मुर्ति स्थापना करने को लेकर बैठक हुई बालोद के ह्दय स्थल बालोद के तिराहे को मिनीमाता चौक के नाम से जाना जाता है जिसमें माता जी की मूर्ति स्थापित है राष्ट्रीय राज मार्ग चौड़ीकरण होने के कारण मूर्ति को अन्य स्थान पर रखा गया था जिसको पुनः उसी स्थान पर नई साज सज्जा के साथ अतिथियों एवम समाजीक जनो की उपस्थिति में 11 अगस्त को माता जी को स्थापित किया जाएगा।
बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारी एवं सभी तहसील के अध्यक्ष को दायित्व सौपा गया जिला अध्यक्ष संजय बारले ने कहा अविभाजित मध्यप्रदेश की प्रथम महिला सांसद रही माता जी समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए अपने घर पर बच्चों को रखकर पढ़ाई महिलाओं के हक औऱ अधिकार के लिए सड़क से लेकर संसद भवन तक लड़ाई लड़ी ममता मयी मिनी माता की कार्यक्रम 11 अगस्त को मिनी माता चौक बालोद में समय 1बजे से है।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि प्रतिभा चौधरी नगर पालिका अध्यक्ष बालोद अध्यक्षता संजय बारले जिला अध्यक्ष सतनामी समाज बालोद विशिष्ट अतिथि तोमन साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद कमलेश सोनी उपाध्यक्ष नगर पालिका बालोद सोना देवी देशलहरा पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद विकास चोपड़ा पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका बालोद कांति सोनेशवरि सदस्य जिला पंचायत बालोद असवन बारले संरक्षक जिला सतनामी समाज बालोद टीनेश्वर बघेल पूर्व अध्यक्ष सतनामी समाज बालोद विजय बघेल पूर्व अध्यक्ष जिला सतनामी समाज बालोद निर्मला बंजारे सदस्य जनपद पंचायत बालोद सुनीता मनहर पाषर्द नगर पालिका बालोद अतिथि के रूप में शामिल होंगे
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष संजय बारले जिला संरक्षक पवन जोशी असवन बारले पी डी टण्डन जिला उपाध्यक्ष रवि टण्डन कोर कमेटी सदस्य तुलसीदास पंडित सगठन सचिव राम मंडले तहसील अध्यक्ष नीलकंठ गुंडरदेही धनेश बघेल doundi लोहारा पुनारद गेन्द्रे अर्जुन्दा पुरषोत्तम बारले doundi धनी राम बारले बालोद कृसना बनजारे गुरुर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बघेल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक गण उपस्थिति रहे

