PATRIKA24x7

भाजपा का कार्यकर्ता सम्मान समारोह आज मुख्यमंत्री निवास में।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*1 हजार से ज्यादा सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता सम्मानित किए गए।*

*सम्मानित कार्यकर्ताओं के सम्मान में मुख्यमंत्री निवास में हुआ भोज का कार्यक्रम।*

*बालोद//रायपुर।*भारतीय जनता पार्टी के ‘संगठन महापर्व – सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत 01 हजार से अधिक सदस्य बनाने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं का आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्यमंत्री साय स्वयं ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया एवं उनके साथ भोजन किया।

इस संबंध में भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक  अनुराग सिंहदेव ने बताया कि नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस समारोह में प्रदेश के मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं संगठन पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

सम्मानों की श्रेणियाँ-

सदस्य संख्या सम्मान का नाम

1,000+ सदस्य सदस्यता दीप
3,000+ सदस्य सदस्यता श्री
5,000+ सदस्य सदस्यता गौरव
10,000+ सदस्य सदस्यता रत्न
20,000+ सदस्य सदस्यता भूषण

भाजपा ने बनाया इतिहास – 60 लाख से अधिक सदस्य बनाए! सिंहदेव ने बताया कि भाजपा ने विगत वर्ष चलाए गए सदस्यता अभियान में 60 लाख से अधिक सदस्य बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ तप और परिश्रम को मान्यता देने का प्रतीक है।

“कार्यकर्ताओं के तप को हम सबका प्रणाम” – किरण सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने अपने उद्बोधन में कहा:

> “प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीमित संसाधनों के बावजूद असाधारण समर्पण दिखाया है। उन्होंने पार्टी के सांगठनिक आधार को और भी मजबूत किया है। यह सम्मान समारोह उनके उत्साह को नई उड़ान देगा।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी न केवल भारत, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है।

कार्यक्रम में जिलेवार सदस्यता प्रदर्शनियों की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!