PATRIKA24x7

छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सम्मानित अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का बालोद जिले में गरिमामय आगमन हुआ।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

भारतीय जनता पार्टी बालोद के जिलाध्यक्ष दाऊ चेमन देशमुख जी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा जिला भाजपा कार्यालय (जूँगेरा) एवं रेस्ट हाउस में उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छाबड़ा ने पाटेश्वर धाम पहुंचकर दर्शन किए, तत्पश्चात बालोद गुरुद्वारा साहिब में मथा टेका एवं सिख समाज से सौहार्दपूर्ण भेंट की। उन्होंने बालोद महावीर भवन में जैन संघ से मुलाकात की और बालोद रेस्ट हाउस में मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों से संवाद किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से–
राकेश यादव (वरिष्ठ नेता),राकेश ‘छोटू’ यादव (जिला महामंत्री),शाहिद ख़ान (प्रदेश महामंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा),जितेंद्र साहू (जिला प्रवक्ता),प्रेम साहू (जिला उपाध्यक्ष),लोकेश श्रीवास्तव,राजेश दसोड़े,अकबर तिगाला,ताराचंद जैन,अरुण साहू,कासिम कुरैशी,
श्याम जायसवाल,दमनदीप सिंह,संजय साहू,जावेद तिगाला, सलीम तिगाला,ताहिर ताज,
फिरोज कुरैशी,रौनक कत्याल,प्रवीण सारडा,असरार अहमद,रमेश डोसी,संदीप लोढ़ा,राजू भंसाली,रवि जैन,राहुल साहू,अतीक ख़ान,अभिन्न यादव,
रजत जैन सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

यह दौरा जिले के विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों के साथ संवाद एवं सौहार्द्र बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!