गुण्डरदेही।
आज दिनाँक 08.08.2025 दिन शुक्रवार की शासकीय प्राथमिक शाला मैड़की में पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं पालकगण उपस्थित रहे बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से “सस्स्वती वंदना” प्रस्तुत की गई जिससे माहौल भक्तिमय एवं प्रेरणादायक बना दिया।
सरस्वती बंदना के पश्यात सभी अतिथियों एवं पालकों ने अपने-अपने स्थान ग्रहण किये। शाला के प्रधान पाठक लोकेन्द्र यादव एवं शिक्षिका सोमा श्रीवास्तव के द्वारा शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सभी पदाधिकारीगणों एवं पालकों का गुलाल लगाकर स्वागत किया। स्वागत उपरांत प्रधानपाठक लोकेन्द्र यादव ने पालक शिक्षक बैठक के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा किया गया जिसमें घर का वातावरा, छात्र दिनचया, बच्चा बोलेगा बेझिझक, बच्चो की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा, बस्ता रहित शनिबार, न्योता भोजन एवं अन्य बिन्दुओं पर चर्चा किया गया।
बैठक में शाला के प्रबंधत समिति के उपाध्यक्ष खेमूलाल पटेल, शिक्षाविद भूषण लाल श्रीवास्तव, पंचायत प्रतिनिधी चंचल साहू सुरेश साहू, लखेश्वरी बाई, गायत्री बाई स्वं अन्य समिति के सदस्य स्वं पालकगण उपस्थित रहे। प्रधानपाठक लोकेन्द्र चादव ने सभी का आपार प्रकट करते हुए बैठक का समापन किया और सभी से निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त किया। मध्यान्ह भोजन में सभी बच्चों को शाला परिवार को ओर से न्योता भोजन कराया गया।

