गुण्डरदेही।
श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति, महेश नगर, दुर्ग और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन की पहल से आज गुण्डरदेही में ‘राम रसोई’ का शुभारंभ किया है। इस रसोई का उद्देश्य लोगों को किफायती दर पर शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराना है। राम रसोई का उद्घाटन शुक्रवार, 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चतुर्भुज राठी संरक्षक राम रसोई , चेमन देशमुख जिला भाजपा अध्यक्ष ,तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर जिला पंचायत अध्यक्ष रही। और अध्यक्षता प्रमोद जैन जी नगर पंचायत अध्यक्ष ने की। विशिष्ट अतिथि पुरुषोत्तम चंद्राकर जनपद अध्यक्ष गुण्डरदेही ,अश्वनी यादव भाजपा नेता ,पार्षद हरीश निषाद, संतोष नेताम, शंकर यादव, सलीम खान ,हेमलता सोहन सोनी पूजा बिंझेकर शैल महोबिया , फैज बक्श ,साथ में सुरेश सोनी ,केशव साहू ,सुशील जैन मनीष जैन ,गगन जैन, कमल तातेड, अशोक महोबिया,श्याम भूतड़ा ,नर्सिंग भूतड़ा, राजू अग्रवाल एवं नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी कई अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
उद्घाटन की शुरुआत भगवान श्री राम की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। ‘राम रसोई’ की यह सेवा दो स्थानों पर उपलब्ध होगी:
* धमतरी चौक, पंजाब नेशनल बैंक के पीछे, जैन कॉम्प्लेक्स, गुंडरदेही
* बस स्टैंड, गुंडरदेही
दुर्ग, राजनांदगांव और अब गुण्डरदेही को मिलकर कुल 20 जगहों में ये श्री राम रसोई चलाई जा रही है
यह रसोई प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलेगी और रविवार को बंद रहेगी। पहले दिन 600 लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया शुभारंभ के दिन सभी लोगों को फ्री में भोजन दिया गया। लोगों ने खुशी व्यक्त की ।कि अब उन्हें केवल 20 रुपए में भरपेट भोजन मिल सकेगा। रक्षाबंधन और रविवार के कारण यह रसोई दो दिन बंद रहेगी और सोमवार से फिर से अपने नियत समय पर शुरू हो जाएगी।

