PATRIKA24x7

सांस्कृतिक खेल आज प्रतियोगिता के रूप में हर गांव में आयोजित हो रही: कौशल किशोर साहू

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम रनचिरई में पोला पर्व के अवसर पर नोटेंशन समिति भांठापारा रनचिरई द्वारा एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य कौशल किशोर साहू उपस्थित रहे। अध्यक्षता रनचिरई थाना प्रभारी राधा बोरकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में रनचिरई सरपंच रूखमणि गजेंद्र निर्मल, उपसरपंच डेविड साहू, धर्मेंद्र साहू, सुरेश यादव, अमोली निर्मलकर, पीताम्बर निर्मलकर, डीडी साहू, परदेशी साहू, रमेश चंद्राकर, मोहित चंद्राकर, तेजराम साहू मदन साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता कैलाश साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि जनपद सदस्य कौशल किशोर साहू ने कहा कि बदलते दौर में पारंपरिक खेल अंतिम चरण में थे, परंतु आज की युवा इतनी जागृत हैं, जो छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल चाहे गिल्ली डंडा, खो खो, हो चाहे कबड्डी, रस्साकसी, कुर्सी दौड़ सहित अन्य सांस्कृतिक खेल आज प्रतियोगिता के रूप में हर गांव में आयोजित होने लगी है। सौभाग्य की बात है कि आज की युवा पीढ़ी हमारे राष्ट्रीय एवं एवं राजकीय खेल के लिए सबसे ज्यादा प्रयास रहता है।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 6001 रुपए, द्वितीय पुरस्कार, 4001 रुपए, तृतीय पुरस्कार 2001 रुपए एवं चतुर्थ पुरस्कार 1001 रुपए रखा गया था। उक्त आयोजन में ग्राम ओडारसकरी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ग्राम पहंदा की टीम ने द्वितीय, ग्राम खोला कि टीम ने तृतीय एवं ग्राम सुखरी की टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में आयोजक समिति के अध्यक्ष खगेश यदु, उपाध्यक्ष नरेश यादव, कोषाध्यक्ष अजय यादव, सचिव नागेश निषाद, मंच संचालक धनेश ठाकुर, डीडी साहू, मोहित चंद्राकर, महेंद्र यादव देवा पटेल सहित समिति के सदस्यों एवं समस्त ग्रामवासी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!