लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
गुण्डरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कुथरेल एवं मासुल में सरपंच पेमिन दीपक साहू द्वारा तीज पर्व पर मायके आई तीजहारिन महिलाओं के लिए तीज मिलन समारोह एवं सामूहिक करुभात का आयोजन किया गया। जहां कुथरेल एवं मासुल में करीब 700 महिलाओं ने सामूहिक करुभात खाकर अपनी पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा। वहीं रस्साकसी, कुर्सीदौंड़, मटकाफोड़ सहित विभिन्न खेलकूद का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अध्यक्षता सरपंच पेमिन दीपक साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में ग्रामीण अध्यक्ष तोरणलाल साहू, अर्जुन सिंह साहू, सुखचरण साहू, साहू समाज के अध्यक्ष लीलाधर साहू, उप सरपंच नरेंद्र साहू, भाजपा नेता दीपक साहू, किशन लाल साहू, तुमसिंह साहू, वासुदेव साहू एवं समस्त पंचगण उपस्थित रहे।
जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी ने ग्राम मासुल के सामुदायिक भवन में फीता काटकर सामूहिक करुभात कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही कुथरेल के सामूहिक करुभात कार्यक्रम में शामिल हुए।उन्होंने तीजहारिन महिलाओं को भोजन परोसा और तीज पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि तीज पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के प्रेम एवं पुनर्मिलन का प्रतीक हैं। यह पर्व हमें प्रेम एवं समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि तीज मिलन समारोह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां हम अपने प्रियजनों से मिलते हैं और उनके साथ समय बिताते हैं। यह कार्यक्रम हमें अपने रिश्तों को मजबूत बनाने और एक दूसरे के प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त करने का अवसर देता है।
ग्राम पंचायत कुथरेल सरपंच पेमिन दीपक साहू ने कहा कि साल भर में सभी तीजहारिन अपने मायके आती है। परंतु गृह कार्य के चलते अपने बचपन की सहेलियों से मिल नही पाते। सामूहिक भोज से उन्हें एक जगह एकत्रित होने का मौका मिलता है। और अपने पुराने मित्रों को एक साथ पाकर खुशी भी दुगुना हो जाता है। कार्यक्रम का संचालन कंवल साहू ने किया। उक्त आयोजन में समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।

