PATRIKA24x7

कलेक्टर मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से उनके मांगों एवं समस्याओं की ली जानकारी अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एव समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम जिले के विभिन्न स्थानों से अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुँचे आम नागरिकों के लिए राहत भरा साबित हुआ। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

जनदर्शन में ग्राम बालोदगहन के बलराम साहू ने जमीन विवाद सुलझाने, ग्राम तितुरगहन के रामकिशुन ने वृद्धा पेंशन दिलाने, ग्राम सोंहपुर की परमिला बाई ने प्रधामनंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम तरौद की नीलिमा ने पढ़ाई हेतु आर्थिक सहायता दिलाने, ग्राम नेवारीकला के मुरलीधर ने वृद्धा पेंशन दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर से मुलाकात करने पहुँचे थे। कलेक्टर

 

मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी आत्मीयता से उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना। 

मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जनदर्शन में पहुँचे लोगों के मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेटक्टर चंद्रकांत कौशिक, अजय किशोर लकरा, नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!