PATRIKA24x7

➡️ ग्रामीण कोटा क्रेडिट एसेक्स इंडिया फाउंडेशन  के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साइबर जागरूकता के संबंध में पाम्पलेट वितरण कर जागरूक किया गया।

 

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

➡️ इस कार्यक्रम के तहत समूहों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जैसे कि ऑनलाइन सुरक्षा के नियम, साइबर धमकी को रोकने के तरीके और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा कैसे करें।

➡️स्वयं के निकाले ऋण राशि को किसी भी लालच में किसी भी दूसरे व्यक्ति को नहीं देना की हिदायत दी गई।

➡️ बालोद पुलिस ने जिले के विभिन्न समूहों के  लगभग 100से 150 महिलाओं को पंपलेट वितरित किए, जिसमें नशा मुक्ति और साइबर जागरूकता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

दिनांक 06/09/2025  को पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में sdop देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व मे जिले के विभिन्न स्व सहायता समूहों , संगठनों को साइबर ठगी,  साईबर सुरक्षा की जानकारी जानकारी दी गई आयोजित कार्यक्रम में एसडीओपी देवांश सिंह राठौर द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्र के महिला समूहों को साइबर जागरूकता संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। बदलते तकनीकी दौर में इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग तेज़ी से बढ़ रहा है, जिससे जहां सुविधाएँ मिल रही हैं वहीं साइबर अपराधों की आशंका भी लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने महिलाओं को सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के बारे में बताया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को यह समझाया गया कि इंटरनेट का प्रयोग करते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे आधार संख्या, बैंक विवरण, पासवर्ड और ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। उन्हें यह भी बताया गया कि संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल और अज्ञात संदेशों से बचना कितना आवश्यक है। विशेषज्ञों ने उदाहरण देकर स्पष्ट किया कि साइबर अपराधी अक्सर धोखाधड़ी वाले तरीकों का उपयोग कर भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते हैं। महिला समूहों को सुरक्षित पासवर्ड बनाने, समय-समय पर उसे बदलने और मोबाइल में एंटीवायरस तथा सुरक्षा सुविधाएँ सक्रिय रखने की सलाह दी गई। साथ ही सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने और निजी फोटो या वीडियो साझा न करने पर विशेष जोर दिया गया। स्वयं के निकाले ऋण राशि को किसी भी लालच में किसी भी दूसरे व्यक्ति को नहीं देना की हिदायत दी गई।

कार्यक्रम में साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सुचुरेंद्र लाल ने साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों उससे बचने के उपाय, नशा मुक्ति के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को तकनीक का सही और सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित करना था ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी से बचाव कर सकें। उपस्थित प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।

 कार्यक्रम में sdop देवांश सिंह राठौर साइबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेंद्र, आरक्षक रविकांत गंधर्व, रीजनल मैनेजर नीवरुट्टी निकोड़े एरिया मैनेजर बाला राम पटेल लाइजर ऑफिसर भारत भूषण शर्मा एवं सभी स्टाफ और जिले के विभिन्न के समूहों के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!