PATRIKA24x7

गुण्डरदेही नगर में अवैध प्रार्थना सभा पर पुलिस की कार्यवाही,लगभग 50 लोगों को थाने लाया गया विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं मौके पर मौजूद,कार्यवाही जारी।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही :- गुंडरदेही धमतरी मुख्य मार्ग पर चैनगंज के एक निजी मकान में आज सुबह अवैध रूप से सामूहिक प्रार्थना करते 40 से 45 लोगों को गुण्डरदेही पुलिस ने पकड़ा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अधिकांश लोग दुर्ग जिला के रहने वाले हैं जो लगातार क्षेत्र में धर्मांतरण कराने एवं अवैध रूप से प्रार्थना सभा कराने का काम कर रहे हैं।

आपको बता दें कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुण्डरदेही नगर के चैनगंज वार्ड में खलारी नाला से पहले एक निजी मकान में कुछ ईसाई पास्टर द्वारा लोगों को एकत्र कर धर्मांतरण करने एवं अवैध रूप से प्रार्थना सभा करने की लिखित शिकायत की। जिसके बाद गुण्डरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 40 से 45 माहिला पुरुषों को थाना लाया गया फिलहाल गुण्डरदेही पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं जानकारी के मुताबिक 5 से 6 पादरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बालोद जिले के अंदर लगातार खासकर गुण्डरदेही क्षेत्र के कई गांवों में इस तरह हिंदू परिवारों के मतांतरण के उद्वेश्य से ईसाई मिशनरियों के पास्टर पादरी के द्वारा भोलेभाले हिंदुओं को लालच देकर व बरगलाकर ईसाई धर्म में जोड़ने ईसा मसीह की प्रार्थना करने को कहते हैं । यह मामला जिले के अंदर नया नहीं है। इससे पहले भी जिले के डौंडी, डौंडीलोहारा,अर्जुन्दा, गुरूर,दल्ली राजहरा जैसे नगरों में भी मामला सामने आये है।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक बालोद से दूरभाष पर मामले की जानकारी देते हुए ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला संगठन ने कहा है कि मिशनरी के लोग घरों को ही चर्च का रूप देकर हिंदू धर्म समाज का मतांतरण का खेल खेल रहे है।

आज इस मामले के खुलासे में गुण्डरदेही क्षेत्र के बजरंग दल के जिला सह संयोजक स्वप्निल शर्मा, प्रखंड संयोजक पंकज साहू,चंदन पटेल,वीरेंद्र,हिमांशु महोबिया सहित अन्य विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका रही इस अवसर पर

उक्त कार्यवाही के दौरान मंडल अध्यक्ष युवराज मार्कण्डेय, जिला कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चोपड़ा, मुकेश साहू, फतिप साहू सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मतांतरण के खेल में शामिल लोग घरों को ही चर्च का रूप दे रहे:- हाल ही में हिंदू संगठनों के द्वारा जो अवैध प्रार्थना सभा करने की जगह की जानकारी दी गई व मौके पर पुलिस व संगठन के लोग पहुंचे तो देखा कि घरों को ही चर्च बना दिया गया है। बकायदा नामकरण भी कई स्थानों पर किया गया है। जैसे माहुद बी के घर में जब धरपकड़ किया गया तो वहां बकायदा दीवार में चर्च का नाम लिखा हुआ था यह बड़ा गंभीर मामला सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!