PATRIKA24x7

अवैध रूप से शराब की बिक्री करते आरोपी रवि सोनी उर्फ मोनू गिरफ्तार।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

* थाना विधारनसभा क्षेत्रांतर्गत सड्डू स्थित छेव तालाब के पास अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी को रंगेहाथ।*

* आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 200 पौवा देशी शराब किया गया जप्त।*

* घटना में प्रयुक्त सुजूकी एक्सेस वाहन क्रमांक सी जी/04/पी ए/6725 को भी किया गया है जप्त।*

* जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,00,000/- रूपये।*

* आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 445/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध किया गया पंजीबद्ध।*

बालोद*विवरण- पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, रापयुर रेंज रायपुर तथा उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी क्रम में दिनांक 06.09.2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत सड्डू छेव तालाब के पास दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास शराब रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी विधानसभा को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को शराब के साथ रंगेहाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा

क्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रवि सोनी उर्फ मोनू निवासी विधानसभा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी रवि सोनी उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से अवैध रूप से रखें 200 पौवा देशी शराब, बिक्री रकम तथा घटना में प्रयुक्त सुजूकी एक्सेस वाहन क्रमांक सी जी/04/पी ए/6725 जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 445/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी – रवि सोनी उर्फ मोनू पिता गोकूल सोनी उम्र 30 साल निवासी ब्लॉक नं. 34 खालबाड़ा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।*

*कार्यवाही में निरीक्षक शिवेन्द्र सिंह राजपूत, थाना प्रभारी विधानसभा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि गेंदुराम नवरंग, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, संतोष वर्मा, आर. धनंजय गोस्वामी, अमित घृतलहरे, प्रकाश पात्रे, संजय मरकाम तथा थाना विधानसभा से प्र.आर. जितेन्द्र भास्कर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!