Skip to main content

PATRIKA24x7

बालोद जिले के 186 गांवों में जनजातीय वर्ग के कल्याण एवं विकास के लिए संचालित की जाएगी आदि कर्मयोगी अभियान।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलाया जाएगा विशेष सेवा अभियान,
ग्रामों में वाल पेंटिंग कर लोगों को अभियान का लाभ लेने किया जा रहा है जागरूक

भारत सरकार के द्वारा शुरू किए गए आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले के आदिवासी बहुल 186 गांवों में जनजातीय वर्ग के लोगों के कल्याण एवं विकास के लिए आदि कर्मयोगी अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जनजातियों के कल्याण एवं विकास से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित की जाएगी। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 10 जुलाई को आदि कर्म योगी अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक विशेष सेवा अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को इस दौरान जनजातीय परिवार के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित कराने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करने गांव गांव में वाल पेंटिंग के माध्यम से अभियान की जानकारी दी जा रही है। जिससे लोगों में जागरूकता आएगी तथा वे इस अभियान का लाभ ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!