Skip to main content

PATRIKA24x7

चाकू लहराकर आम जनता को डराते-धमकाते आरोपी गिरफ्तार।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद*संक्षिप्त विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.09.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आमा तालाब औघडनाथ मंदिर के पास का राहुल देवार नाम का लडका अपने हाथ में चाकू रखकर लहराते हुए आम जनता को डरा धमका रहा है।

उक्त सूचना पर थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचा] मौका पर आरोपी राहुल देवार पिता स्व0 गोविंद देवार उम्र 21 वर्ष सा0 सरोना बीएसयुपी कालोनी थाना डी डी नगर रायपुर का चाकू लहराते ,डराते धमकाते मिला जिसे समक्ष गवाहन के घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा आरोपी के हाथ से एक नग चाकू छीनकर आरोपी तथा चाकू को कब्जे में लिया गया। आरोपी को आज दिनांक 07.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर थाना आजाद चौक मे अपराध क्रमांक 265/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम –
राहुल देवार पिता स्व0 गोविंद देवार उम्र 21 वर्ष सा0 सरोना बीएसयुपी कालोनी थाना डी डी नगर रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!