PATRIKA24x7

ग्राम पंचायत भृत्य को 15 वर्षो से एक सामान मानदेय नहीं सिर्फ शोषण सरकार मांग पूरा करने मे विफल।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

आज दिनांक 07 सितम्बर 2025 को ग्राम पंचायत भृत्य कल्याण संघ का प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन राजा राव पठार मे रखा गया था जिसमे ग्राम पंचायत भृत्य की विभिन्न मुद्दों और आगामी कार्ययोजना को लेकर बैठक रखा गया था। ब्लॉक और जिला पदाधिकारियों ने संघठन को अवगत कराया की 10 साल 15 साल से पंचायत मे कार्य कर रहे है लेकिन हमको सरकार अलग अलग मानदेय दे रहे है।

असमानता मानदेय का अवगत कराया गया। सरकार से नाराजगी जाहिर की सरकार को हमने बनाया और सरकार हमारी मांगो पर कोई ठोस पहल नहीं कर रही है। आगामी आंदोलन पर चर्चा हुआ और सभी पदाधिकारियों का कहना था अगर सरकार जल्दी नहीं लेगी तो छत्तीसगढ़ के लगभग 11665 ग्राम पंचायत भृत्य आंदोलन का रास्ता अपनायेंगे। संघठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा उपरांत निर्देश दिया गया की नए ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति कर संघठन को निरंतर गति देने का काम संघठन करेगा। सामान्य सदस्यों का समस्या रहा की पंचायत के जनप्रतिनिधि लम्बे समय से कार्य करने वाले भृत्य को निकाल कर अपने चाहेतो को रखने का कार्य किया उस पंचायत के खिलाफ ठोस कार्यवाही/ पंचायत घेराव करने निर्णय लिया गया।

शासन प्रशासन के पास प्रस्ताव जाने के बाद भी एक सामान वेतन देने मे सरकार विफल रहा। सरकार का अधिकारियों पर कंट्रोल नहीं है न आदेश देने मे सफल है। ग्राम पंचायत भृत्य की मांग लम्बे समय की मांग है 2 बार बीजेपी की सरकार बन गया एक बार कांग्रेस की सरकार बन गया लेकिन ग्राम पंचायत भृत्य की मांग को न सुना न पूरा किया ग्राम पंचायत भृत्य सरकार से नाराजगी जाहिर किए।

बैठक मे आदरणीय भूपेंद्र साहू प्रदेश संरक्षक एवं कर्मचारी नेता का भव्य स्वागत किया भूपेंद्र साहू ने सभी प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों तथा सामान्य सदस्य को धन्यवाद दिए और बोले की ग्राम पंचायत की मांग जायज है और मांग को पूरा कराने हर संभव प्रयास किया जायेगा। जब तक संघठन मजबूत है तक तक हमारी हर मांग सरकार पूरा करेंगी। हमें भरोसा है विष्णु देव साय की सरकार ग्राम पंचायत भृत्य की मांग बहुत जल्द पूरा करेंगी।

ग्राम पंचायत भृत्य की राज्य स्तरीय बैठक मे भूपेंद्र साहू प्रदेश संरक्षक,प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ तारक प्रदेश उपाध्यक्ष मेघनाथ साहू प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष जसवंत सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष देव सिंह पोटाई प्रदेश सलाहकार बिदे सिंह बोगा प्रदेश मीडिया प्रभारी परमानंद देवदास रायपुर जिला अध्यक्ष काशीराम यादव धमतरी जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू बालोद जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू राजनांदगांव जिला अध्यक्ष टीकम सिंह खैरागढ़ जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह गरियाबंद जिला अध्यक्ष झंगुराम साहू कांकेर जिला अध्यक्ष भागवत राम जैन नारायणपुर जिला अध्यक्ष उमेश मांझी कोंडागांव जिला अध्यक्ष तेजेश्वर पटेल महासमुंद जिला अध्यक्ष रामकुमार मोगरे दुर्ग जिला अध्यक्ष लालाराम साहू जांजगीर-चंपा अध्यक्ष कौशल कर्श कोरिया जिला अध्यक्ष गुरुर ब्लॉक अध्यक्ष जोहर राम साहू डौंडी लोहारा ब्लाक अध्यक्ष गान्नू राम डोगरवाल लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष मायाराम कोलियारा गुण्डरदेही ब्लॉक अध्यक्ष है परसराम साहू नगरी ब्लाक अध्यक्ष रूपेश कुमार पटेल बालोद ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार सिंन्हा
आदि सदस्य उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!