PATRIKA24x7

टाउन हाॅल बालोद में किया गया अंगीकार अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, चेमन देशमुख, यज्ञदत्त शर्मा सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
स्वच्छता हेतु अपनी अमूल्य भागीदारी सुनिश्चित करने दिलाई गई शपथ

नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा टाॅउन हाॅल बालोद में आज अंगीकार अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित आम नागरिकों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चैधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, पार्षद गिरीजेश गुप्ता, दीपक जैन, प्रीतम यादव, गोकुल ठाकुर, पुष्पा ईश्वर साहू, गोमती रात्रे, कांति तरुण साहू, सुनिता मनहर के अलावा मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, प्रधानमंत्री आवास योजना व स्वनिधि योजना के हितग्राही एवं आम नागरिकगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा स्वच्छता के महत्वपूर्ण कार्य में अपनी बहुमूल्य सेवा देने वाले स्वच्छता दीदियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेमन देशमुख ने अंगीकार अभियान को भारत के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती प्रतिभा चैधरी ने कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले स्वच्छता दीदियों के योगदानों पर प्रकाश डालते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्रहियों को आवास निर्माण पूर्ण होने पर उन्हें प्रमाणपत्र एवं नवीन आवास निर्माण की स्वीकृति मिलने वाले हितग्राहियों को स्वीकृति का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा पूरे देश में आज से अंगीकार अभियान का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम स्थल में नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा स्टॉल लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म वितरण एवं फार्म भी जमा कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!