गुण्डरदेही।
लीलाधर साहू
राजनांदगांव में आयोजित हाफ मैराथन 2025 में आयोजित ग्राम कसौंदा के अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट कामता प्रसाद साहू ने 40 से 50 वर्ष आयु वर्ग में भाग लेकर 5 किलोमीटर दौड़ में 20.10 सेकंड निकालकर दूसरे स्थान प्राप्त किया एवं बालोद जिला का गौरव बढ़ाया है। यह आयोजन सन ग्रुप राजनांदगांव ने किया था। जिसका मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अभिषेक सिंह एवं जिला के कलेक्टर उपस्थित थे।

कामता की उपलब्धि पर गांव के प्रमुख चुरामन लाल साहू, पुनाराम यादव, संतोष श्रीवास, पूरनलाल साहू, तहसीलदार कोमल ध्रुव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री प्रज्ञा चंद्राकर, जनपद सदस्य कौशल सुरेश साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती क्रांति देवी सोनेश्वरी, ने बहुत-बहुत बधाई दिया एवं उज्जवल भविष्य कामना किया।

