लीलाधर साहू।
गुंडरदेही।
पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा डीएसपी श्रीमती माया शर्मा के पर्यवेक्षण में जिला बालोद में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं।
उसी क्रम में आज सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा के नेतृत्व में शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डौंडी में साइबर अपराध, बाल सुरक्षा, नशामुक्ति एवं यातायात नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
—
साइबर जागरूकता
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रमुख रूप से निम्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई।ऑनलाइन वित्तीय ठगी, सोशल मीडिया अपराध, फर्जी लोन ऐप्स तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर फ्रॉड से बचाव। संदिग्ध लिंक, एप्लीकेशन (APK) एवं अनजान कॉल से सतर्क रहने की सलाह। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर 1930 पर कॉल कर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराने तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर स्वयं शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी।
महिला एवं बाल सुरक्षा
महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी प्रदान की गई, जिनमें दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (POSH) अधिनियम, POCSO एक्ट (बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम), साथ ही विद्यार्थियों को आवश्यक हेल्पलाइन नंबर— 1091 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) बताये गए।
सामाजिक संदेश
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन जीने, महिलाओं के प्रति सम्मान रखने, तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
पुलिस का संदेश
जिले में आयोजित ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम समाज में सुरक्षा, संवेदनशीलता एवं साइबर साक्षरता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज के कार्यक्रम में महिला सेल से एएसआई सीता गोस्वामी, महिला आरक्षक मीरा मंडावी, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक रुमलाल चुरेंद्र, आरक्षक आकाश सोनी, विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

