PATRIKA24x7

सेवा सहकारी समिति परसदा में प्रकाश व्यस्था के लिए किया भूमि पूजन,,

लीलाधर साहू 

गुण्डरदेही।

सेवा सहकारी समिति मर्यादित परसदा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं बालोद जिला के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के अनुशंसा से प्रकाश व्यस्था के लिए 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की गई जिसकी भूमि पूजन धान खरीदी केन्द्र में किया गया भूमि पूजन कार्य क्रम के अतिथि मण्डल अध्यक्षओटेबन्द एवं प्राधिकृत अध्यक्ष कुलदीप साहू, सरपंच परसदा सत्यवती साहू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी, समिति प्रबंधक संत राम साहू, किसान बाला राम कोसरे ने पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया ,प्राधिकृत अध्यक्ष कुलदीप साहू ने कहा कि छ. ग . सरकार द्वारा किसानों की हित में धान खरीदी में पारदर्शी लाई गई है राशि का भुगतान निर्धारित समयावधि में किया जा रहा है जिससे ग्रामीण अर्थ व्यवस्था में सकारात्मक प्रभाव है एवं किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है प्रशासन द्वारा खरीदी केन्द्र में बार दाना की उपलब्धता, इलेक्ट्रानिक तौल की व्यवस्था, पेय जल व विश्राम व्यवस्था के साथ धान खरीदी केन्द्र में प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के अनुशंसा से प्रकाश व्यस्था के लिए 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की गई हैं इस अवसर पर राज कुमार देवांगन, घना राम साहू, जगदेव साहू, चंद्रकिरण साहू, धनंजय साहू, भारत यादव नारद कुमार साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!