Skip to main content

PATRIKA24x7

मेंड़की में एक दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन,,, सरपंच ने दिलवाया नशा मुक्ति एवं स्वच्छता रखने की शपथ,

लीलाधर साहू 

बालोद।

शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में एकदिवसीय जागरूकता शिविर गोद ग्राम मेड़की में 5 दिसम्बर “भारत के सतत विकास के लिए युवाओं को सशक्त बनाना और एवं नशा मुक्त समाज के लिए युवा” थीम पर आयोजित किया गया। सभी स्वयंसेवकों के द्वारा गोद ग्राम मेड़की एवं ग्राम पंचायत ओरमा में रैली के माध्यम से ग्राम वासियों को स्वच्छता के प्रति, नशा मुक्ति के प्रति ,कुपोषण दूर करने हेतु , मतदाता जागरूकता जैसे तमाम सामाजिक मुद्दों पर जागरूक करने का प्रयास किया गया। सभी स्वयंसेवकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर एकदिवासीय शिविर में अपना सक्रिय सहयोग दिया। परियोजना कार्य के माध्यम से स्वयंसेवकों ने गांव के गली चौराहे ,मंदिर,तालाब ,मैदान स्कूल , भवन के आसपास की सफाई कर लोगों में स्वच्छ ग्राम – स्वच्छ भारत हेतु संदेश दिया और लोगों को स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूकता संदेश दिया गया , ग्राम पंचायत ओरमा में सरपंच श्रीमती मंजूलता परस साहू के द्वारा ग्रामीणो और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व पंचायत बॉडी तथा बीएलो की उपस्थिति में नशा उन्मूलन हेतु शपथ वाचन कराया गया।

रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती मंजूलता परस साहू सरपंच ग्राम पंचायत ओरमा , विशिष्ट अतिथि धनराज साहू सेवानिवृत्ति लेखपाल जनपद पंचायत बालोद, टहल साहू सेवानिवृत्ति वन विभाग ,  बालक साहू सेवानिवृत्त दूर संचार विभाग, मनोहर लाल साहू अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज, होरी लाल साहू ग्राम पटेल मेड़की, अग्नि वीर जवान विजय साहू, श्रीमती रोशनी साहू पंच ग्राम पंचायत ओरमा , राष्ट्रीय सेवा योजना महाविद्यालय बालोद के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. गोपानंद खरे उपस्थित थे। मुख्य अतिथि  श्रीमती मंजू लता परस साहू ने अपने उद्बोधन में कहा राष्ट्रीय सेवा योजना समाज को एक नई दिशा देती है उन्होंने एनएसएस के जागरूकता कार्यक्रम को बच्चों के द्वारा दिए जा रहे हैं संदेश को सराहा और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति और नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक रहने की बात कही ।

विशिष्ट अतिथि  धनराज साहू ने पंचायत द्वारा इस प्रकार के सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम की अनुमति देने और एकदिवसीय शिविर के सफल संचालन के लिए ग्राम पंचायत ओरमा को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की । विशिष्ट अतिथि मनोहर लाल साहू ने सभी स्वयंसेवक के उत्साह को सराहा और शुभकामनाएं प्रेषित की नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता हेतु समस्त ग्राम वासियों को संदेश दिया की मतदाता ही देश के विकास के लिए एक सही नेता चुनते हैं तो किसी भी प्रकार के बहकावे या लालच में आकर वोट ना देवे अपने मत का सही उपयोग कर सही प्रत्याशी चुने और देश का विकास करने मे योगदान दे ।अग्नि वीर जवान विजय साहू जो की अपने 8 महीने के प्रशिक्षण से प्रथम बार निवास ग्राम आगमन पर ग्राम मेड़की में गाने बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया उन्होंने रात्रि कालीन कार्यक्रम में अपने संघर्ष को बताया और गांव के युवाओं से अपील की ,की मेहनत करते रहिए सफलता जरूर मिलेगी।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. गोपानंद खरे ने कहा कि यह एकदिवसीय शिविर मुख्य रूप से ग्रामीण परिवेश को जागरूक कर डिजिटल इंडिया की ओर आगे बढ़ने का एक प्रयास है जिसके लिए सभी स्वयंसेवक युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के जीवनी को आत्मसात करते हैं और व्यक्तित्व विकास करते हुए अनुशासन की महत्ता को भी पहचानते हैं । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमति मंजूलता परस साहू ग्राम के विकास मे उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु और एकदिवसीय शिविर को यादगार बनाने के लिए श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया । बालोद महाविद्यालय के गौरव राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक लक्ष कुमार साहू को भी स्वच्छता के क्षेत्र में ,समाज सेवा के क्षेत्र में, प्लास्टिक उन्मूलन, पर्यावरण प्रदूषण रोकने हेतु जागरूकता, जल संरक्षण जैसे तमाम सामाजिक समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिये सभी अतिथियों एवं ग्राम वासियों ने सराहा एवं उनको अपने जीवन में आगे बढ़ने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया साथ में उनके जन्म दिवस के अवसर पर और कला संगीत के क्षेत्र में गिटार वादन के लिए ग्राम पंचायत ओरमा और शासकीय महाविद्यालय बालोद ने संयुक्त रुप से उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बालोद महाविद्यालय के स्वयंसेवक को द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति ,भारत के संस्कृति को दर्शाने का प्रयास किया , नुक्कड़ नाटक ,वृक्षारोपण स्वच्छता संदेश एवं नशा मुक्ति हेतु शपथ और सामाजिक जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक किये । शिविर में शासकीय महाविद्यालय बालोद राष्ट्रीय सेवा योजना के 75 स्वयंसेवको का सक्रिय सहयोग रहा। संपूर्ण गतिविधि प्रो जी एन खरे के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक देवेंद्र कुमार साहू, गजेंद्र ढीमर ,डिलेश्वर देशमुख के अगुवाई में सफलतापूर्वक संपन्न रहा इस इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक मनीष साहू , यमित,राजेश बक्शी ,राम अवतार साहू ,राहुल साहू ,दीपचंद साहू ,निधि चंद्राकर, नम्रता ,सीमा, उषा सिंह, बिनीता मंडावी,दुलेश्वरी,ललिता ,खुसाल, जितेश, कंचन साहू ,जागेश्वरी साहू , जागृति बारले , गणेश्वरी, इत्यादि स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही । और यह कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.जे. के खलखो के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!