जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान संपन्न 21 चिन्हांकित स्वास्थ्य संस्थाओं में 450 गर्भवती महिलाओं का किया गया निःशुल्क जाँच।
लीलाधर साहू गुण्डरदेही। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.के.सुर्यवंशी के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखण्डों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का चलाया गया। जिसके अंतर्गत प्रत्येक गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्वक प्रसव पूर्व जाँच एवं जटिल प्रकरणों की समय से पहचान व उपचार हेतु जिले में जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य…

