बालोद जिले को मिली 15 नवीन संजीवनी एक्सप्रेस, स्वास्थ्य सुविधा में हुआ विस्तार जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
लीलाधर साहू गुण्डरदेही। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस के तहत 375 नई एंबुलेंसों का लोकार्पण किया है, जिससे अब लोगों को तेजी से मेडिकल सहायता मिल सकेगी। जिसमें बालोद जिले को 15 नई एंबुलेंस की सौगात मिली है।…

