प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर की लापरवाही से बच्चों का भविष्य दांव पर, पंचायत ने कलेक्टर से की शिकायत।*
लीलाधर साहू गुण्डरदेही। गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम कुथरेल स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक की लापरवाही अब बच्चों की शिक्षा पर भारी पड़ रही है। हेडमास्टर की लगातार अनुपस्थिति, शराब पीकर शाला आने और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतों के बाद ग्राम पंचायत कुथरेल ने जिला कलेक्टर, बालोद को लिखित शिकायत सौंपी…
