गुण्डरदेही नगर के अर्जुंदा चौक से लेकर अंग्रेजी शराब दुकान तक सड़क किनारे भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग लगातार सड़क दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। गुण्डरदेही पुलिस विभाग, यातायात विभाग इन वाहनों पर कार्रवाई करने कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
परस साहू गुण्डरदेही। आपको बता दें कि भारी वाहन चालक शराब पीने के लिए व्यस्ततम मार्ग पर अंग्रेजी शराब दुकान के पास सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं, और काफी लंबे समय तक वाहनों को पार्किंग कर शराब का सेवन करते हैं, फिर शाम होते ही दुर्ग मुख्य मार्ग, धमतरी मार्ग, बालोद मार्ग और…

