Skip to main content

PATRIKA24x7

गुण्डरदेही नगर के अर्जुंदा चौक से लेकर अंग्रेजी शराब दुकान तक सड़क किनारे भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग लगातार सड़क दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। गुण्डरदेही पुलिस विभाग, यातायात विभाग इन वाहनों पर कार्रवाई करने कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

परस साहू

गुण्डरदेही।

आपको बता दें कि भारी वाहन चालक शराब पीने के लिए व्यस्ततम मार्ग पर अंग्रेजी शराब दुकान के पास सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं, और काफी लंबे समय तक वाहनों को पार्किंग कर शराब का सेवन करते हैं, फिर शाम होते ही दुर्ग मुख्य मार्ग, धमतरी मार्ग, बालोद मार्ग और राजनांदगांव मार्ग में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। यातायात विभाग, पुलिस विभाग एवं आबकारी विभाग द्वारा जांच की जाए तो अधिकांश भारी वाहन चालक शराब के नशे में मिलेंगे।

इधर शराब का सेवन करने के बाद वाहन चालक ढाबे के सामने घंटों तक वाहन खड़े कर देते है, अक्सर देखने को मिलेगा कि दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक अर्जुंदा चौक, धमतरी चौक, अंग्रेजी शराब दुकान के ढाबे के सामने भारी वाहनों की कतार लगी रहती हैं। जो जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!