ग्राम पोण्डी सहित क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए सौगातों भरा रहा जनसमस्या निवारण शिविर मौके पर 159 आवेदनों का किया गया निराकरण हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से किया गया लाभान्वित।
लीलाधर साहू गुण्डरदेही। जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम पोण्डी में आज आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए सौगातों भरा रहा। इस दौरान शिविर में अनेक हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नवनिर्मित आवासों के आवासपूर्णता प्रमाण पत्र, मुकबधिर हितग्राहियों को श्रवण यंत्र एवं दिव्यांग हितग्राहियों को…

