परस साहू बालोद
*गुंडरदेही, 5 जून।* बुधवार को धमतरी चौक गुंडरदेही में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के आगमन पर युवा नेता सौरभ चोपड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं के साथ उप मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं लोक परंपराओं के संरक्षण में विशेष योगदान के लिए *लोरिक चंदा के संस्थापक रामधार साहू* को *’छत्तीसगढ़ धरोहर’* सम्मान से सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में मोहनलाल जैन, गुलशन साहू, श्रीकांत वर्मा, चेतन साहू, मयंक अग्रवाल, नितिश राम, पंकज चौधरी समेत बड़ी संख्या में सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान क्षेत्रीय विकास, सांस्कृतिक विरासत एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

