Skip to main content

PATRIKA24x7

सभी लोगों को सुगम एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित कराएं: कलेक्टर मिश्रा बालोद जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित कराने कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की

परस साहू बालोद 

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक लोगोें को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित कराना शासन के विशेष प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की मंशानुरूप स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए आम नागरिकों को सुगम एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित कराएं।

कलेक्टर मिश्रा बालोद जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित कराने हेतु आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे कार्यों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के मानवीय, भौतिक एवं अन्य जरूरी संसाधनों तथा रिक्त पदों की पूर्ति हेतु की जा रही कार्यवाही आदि की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आम नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उइके, मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय डाॅ. आरके श्रीमाली, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा सहित खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने जिले में स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों के संबंध में जानकारी लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इसकी पूर्ति हेतु शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से विशेषज्ञों एवं चिकित्सा अधिकारियों के अलावा अन्य शेष पदों पर भर्ती हेतु शीघ्र प्रक्रिया प्रारंभ करने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव, मानसिक स्वास्थ्य, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, टीबी मुक्त भारत अभियान तथा कुष्ठ मुक्त अभियान के कार्यों के अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर आदि के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार निर्धारित समयावधि में कार्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित कर जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!